बूंदी: महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई निर्भया स्क्वायड को आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरीझंडी दिखाकर किया रवाना
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 रहा चलती महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर लगाम लगाने के लिए बूंदी पुलिस द्वारा शुरू की गई निर्भय स्क्वाड को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आईजी रवि दत्त गॉड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजी गॉड ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को कम करने के लिए निर्भया स्क्वाड शुरू की है। जहां 1090 डायल करने पर तुरंत सहायता मिलेगी।