करछना: बरदहा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, उन्हें इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
करछना थाना क्षेत्र में बरदहा पेट्रोल पंप के पास आज गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।