शिकोहाबाद: सीबी गेस्ट हाउस में जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर सम्पन्न हुआ
जाइंट्स न ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद की “महिला शक्ति” ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी बी गेस्ट हाउस में शनिवार दोपहर ढाई बजे क़रीबन निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। यह पहल स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद नागरिकों की मदद करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा मौजूद रहे।