भिनाय: जावला में गणेश गिरी धाम पहुंचे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, डोम टिनशेड का किया उद्घाटन
Bhinay, Ajmer | Jun 11, 2026 केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम गुरुवार को दोपहर 1 बजे जावला में प्रसिद्ध गणेश गिरी बाबा के धाम पहुंचे।उन्होने श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए नवनिर्मित डोम टिनशेड का फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद विधायक ने मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओ को अपने हाथो से प्रसाद वितरण किया।क्षेत्र की सुख-समृद्धि,खुशहाली,उत्तम स्वास्थ्य,सर्वजन कल्याण की कामना की।