चूरू: गांव सूरतपुरा में कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Oct 21, 2024 चूरू जिले के गांव सूरतपुरा में कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये। परिजनों ने दोनों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उनका ईलाज किया। अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सूरतपुरा निवासी 18 वर्षीय अरविन्द बोयल ने हादसे की जानकारी दी।