दमोह: बस स्टैंड कचौरा शॉपिंग सेंटर के समीप नगर पालिका अमले ने बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर दुकानों को किया सील
Damoh, Damoh | Dec 21, 2024 कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा शनिवार सुबह 11 बजे शहर के बस स्टैंड कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित नगर पालिका की दुकानों के बकाया कर दाताओं की दुकानों को सील कर तालाबंदी की। वहीं दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा करते हुए प्रशासनिक अमले ने दुकानदारों को जल्द ही कर जमा कराने की हिदायत दी।