गाज़ीपुर: गाजीपुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गाजीपुर में संभावित बाढ़ और कटाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाढ़ पूर्व तैयारियों और कटाव निरोधक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी...