नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकान पर लाखों रुपए कर न जमा करने पर की गई सील की कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Mar 21, 2025 वाराणसी में नगर निगम के द्वारा लाइसेंस शुल्क आबकारी के दुकानों से न मिलने पर वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने आबकारी के दुकानों पर बड़ी कार्यवाही की है। वाराणसी में लगभग 100 आबकारी के दुकानों के 80 लाख के आसपास नगर निगम के द्वारा कर बकाया न मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने इन दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।