वाराणसी में शहनाई के जादूगर बिस्मिल्लाह खान की 109वीं जयंती मनाई गई, दी गई श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Mar 21, 2025 मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न स्वर्गीय बिस्मिल्लाह खान साहब की 109 जयंती सिगरा स्थित दरगाह फातमान पर बिस्मिल्लाह खान फाउंडेशन की तरफ से मनाई गई । इस अवसर पर लोगों ने बिस्मिल्लाह खान के कब्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शकील जादूगर ने बताया कि बिस्मिल्लाह खान शहनाई के जादूगर माने जाते थे आजादी की समय उन्होंने शहनाई बजाकर लोगों के सामने खुशी जाहिर की थी