गुमला: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
Gumla, Gumla | Apr 4, 2026 सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में गांव के ही 70 वर्षीय रामवृक्ष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार की शाम रामवृक्ष साहू पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।