सरधना: रारघना गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर पिता और पुत्री पर जानलेवा हमला, पुलिस ने की तहरीर पर जांच शुरू
सरधना थाना क्षेत्र के गांव रारधना में रंजिश के चलते घर में घुसकर दबंग पड़ोसियों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया हमले होते देख उसकी पुत्री बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई है जिसमें दोनों घायल हो गए। परिजन घायलों को थाना लेकर पहुंचे जिस पर पुलिस ने सीएचसी भेजकर दोनों का मेडिकल कराया।