परिहार: बेला में 167 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, ई-रिक्शा भी ज़ब्त
बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौरभर गांव में छापेमारी कर 167 बोतल नेपाली शराब व एक ई-रिक्शा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहसौल आजाद चौक कब्रिस्तान मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।