परिहार: परिहार में 84 बोतल नेपाली शराब और एक बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
परिहार - पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 84 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा टोला गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।