परिहार: दिल्ली में डबल इंजन की सरकार नए सिरे से काम करेगी - अप्पय कुमार
दिल्ली विधानसभा में एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न प्रखंड क्षेत्र के पिपरा विशनपुर पंचायत में मनाया गया। पंचायत के मुखिया सह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अप्पय कुमार ने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि अब दिल्ली में विकास की रफ्तार आएगी। यमुना नदी को साफ करवाने का काम अब मोदी की सरकार करेगी।