सूरजपुर: सूरजपुर में सघन कुष्ठ खोज अभियान शुरू, 15 जुलाई तक घर-घर होगी स्क्रीनिंग
सूरजपुर जिले में आज से ‘सघन कुष्ठ खोज अभियान’ (एलडीसीडी) का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान करेगी तथा उनकी जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर मरीजों को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क एमडीटी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।