औरैया: तूफान और बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, दिबियापुर रोड पर जलभराव से लोग परेशान, लाइन दुरुस्त करने में लगे कर्मी
रविवार की देर रात आए तेज तूफान और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश