भगवानपुर: मोख्तियारपुर भावा बहियार में शॉर्ट सर्किट से आग, तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर भावा बहियार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गयी। जिसमें देखते ही देखते खेतों में पक कर तैयार गेहूं की करीब तीस बीघा फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गयी। मोख्तियारपुर, बिशनपुर, गेहूंनी और कैदराबाद गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये।