भगवानपुर: महेशपुर बाली टोला में सड़क निर्माण की खुशी में चौपहरा पूजा का आयोजन, प्रखंड प्रमुख एवं पैक्स अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के महेशपुर बाली टोला वार्ड संख्या-02 में पंचायत स्तर से सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने की खुशी में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चौपहरा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।