चायल: सरेया पुलिया पर घात लगाकर युवकों पर हमला, मारपीट के बाद बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप
थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6:10 बजे बाइक से जा रहे तीन युवकों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट करने के बाद उनकी स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।