शिवहर: शिवहर में खनन विभाग सचिव का दौरा, अवैध खनन रोकने के कड़े निर्देश
खनन विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने शिवहर में खनन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अवैध खनन रोकने और बाहरी राज्यों से आने वाले गिट्टी-बालू के ट्रकों की कागजात जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में मोतिहारी, सीतामढ़ी और शिवहर के अधिकारी शामिल थे।