हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने राइस मिल से इलेक्ट्रिक मोटर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक मोटर बरामद की हैं।जानकारी के मुताबिक वादी राजेन्द्र बहादुर निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली शहर ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर दी थी।