सीतापुर: खगसिया मऊ गांव के रहने वाले व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला, मृतक की मां ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
खगसिया मऊ गांव के रहने वाले व्यक्ति का गोबरे पुरवा गांव में पेड़ से लटकता हुआ मिला शव। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक संदीप कुमार की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के रमेश एवं रिंकू व कुलदीप मनीष आशीष के द्वारा संदीप की हत्या की गई है। 1 साल पहले छोटे बेटे की भी हत्या की गई थी पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई ।