गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने व्यापारी से बरामद किए ₹10 लाख, सही जवाब न मिलने पर पुलिस ने पैसे किए जब्त
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सोमवार को हिंडन एयरबेस के पास दिल्ली के व्यापारी से पुलिस ने 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। व्यापारी पैसों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिस कारण गाजियाबाद पुलिस ने पैसे जब्त कर लिए हैं। साथ ही इनकम टैक्स और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई है। इससे पहले भी यहीं पर 22 लाख रुपए भी बरामद हुए थे।