बक्सर: बक्सर में पावर कट से त्रस्त जनता, SDM ने विद्युत विभाग को दिए सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें SDPO बक्सर, सहायक कार्यपालक अभियंता नगर एवं ग्रामीण विद्युत विभाग, कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। SDM ने अभियंताओं से बक्सर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना घंटों बिजली कटौती का कारण पूछा।