दरभंगा: दरभंगा में सख्त सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, 10 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजन, जिला प्रशासन अलर्ट
दरभंगा में आज दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां नकलमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है।स्कूल अलर्ट मूड में है।