बरेली: बरेली में PCS अफसर ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, कहा- 'इस्तीफा मंजूर करो, वरना हाईकोर्ट में लड़ाई', राम मंदिर पर भी आरोप
बरेली में निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को वह मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां विभागीय जांच के दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद अलंकार ने साफ कहा कि अगर उनका 26 जनवरी को दिया गया इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया तो वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। अलंकार ने दावा किया कि सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद उन्हें