बेगूसराय: बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने फिर ममता बनर्जी पर दिया तीखा बयान
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बंगाल में बढ़ती अशांति और अतिवाद के लिए टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही बिहार की राजनीति और परिवारवाद के मुद्दे पर भी विपक्ष पर निशाना साधा।