जोकीहाट: जोकीहाट में पेयजल संकट, नल-जल योजना साबित हुई फेल
Jokihat, Araria | Apr 25, 2026 जोकीहाट प्रखंड के कई गांवों में स्वच्छ पेयजल आज भी सपना बना हुआ है। सरकार की नल-जल योजना और जलमीनार की व्यवस्था होने के बावजूद जमीनी हकीकत बेहद खराब है। बगडहरा पंचायत के वार्ड नंबर 05 में लंबे समय से नल का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महीने में दो दिन भी पानी की सप्लाई नहीं होती।