सहारनपुर: जिलाबदर के बावजूद सहारनपुर पहुंचा आरोपी, चिलकाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
सहारनपुर में जिले से छह महीने के लिए जिलाबदर किए गए आरोपी को चिलकाना पुलिस ने दोबारा जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर शनिवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है, जिसके बाद उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र सत्तार निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई।