राघोगढ़ में कलेक्टर की निर्देशन में दो दिन पहले बाजार और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। 12 जनवरी को एसडीएम और सीएमओ ने कहा, सड़क किनारे फुटपाथ घेर कर बैठने वाले फल सब्जी और हाथ ठेला चालकों को पुरानी सब्जी मंडी में शिफ्ट किया है। यातायात में आसानी हुई है, लोग जाम से परेशान थे। वही नगर में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्यवाही प्रस्तावित है।