हुज़ूर: कटराहिल्स इलाके में युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2026 भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मिले युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।