मिहींपुरवा: बिछिया बैरियर के पास बाघ ने बाइक सवार दंपति पर किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में बिछिया बैरियर से लगभग सौ मीटर दूर एक पुलिया के पास बाघ ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 30 वर्षीय महिला सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके 40 वर्षीय पति जनार्दन को भी चोटें आईं। दंपति बिछिया से मिहींपुरवा की ओर जा रहे थे, तभी बाघ ने उन पर झपट्टा मारा। मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों ने शोर मचाकर बाघ को भगाय