छतरपुर नगर: छतरपुर: नाबालिग गैंगरेप केस में नया सीसीटीवी वीडियो वायरल, स्कूटी पर जबरन ले जाते दिखे आरोपी
छतरपुर में नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें दो आरोपी पीड़िता को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे बस स्टैंड इलाके की बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं IG द्वारा आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।