रॉबर्ट्सगंज: राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में डीआरडीओ की मदद से औषधीय पौधों पर हो रही रिसर्च,नई एंटीबायोटिक की होगी खोज
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र में पाए जाने वाले औषधीय पौधों पर रिसर्च किया जा रहा है,इस रिसर्च का उद्देश्य नई एंटीबायोटिक दावों की खोज करना है, यह रिसर्च डीआरडीओ द्वारा कराई जा रही है। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि औषधीय पौधे फाफड़ा (गार्डेनिया) पर नई खोज की जा रही है।