मसूरी के बाला हिसार रोड पर बड़ा हादसा
रात करीब 8:30 बजे एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चा सवार थे। स्थानीय लोगों, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान कार को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके चलते वाहन खाई में गिर गया। हादसे में सभी चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
#Mussoorie #RoadAccident #BalahisarRoad #Dehradun #UttarakhandNews