लकड़ी नबीगंज: मूसेपुर गांव में विधायक ने पंचायत सरकार भवन का किया शिलान्यास
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के मूसेपुर गांव में विधायक देवेश कांत सिंह द्वारा पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 2 करोड़ 98 लाख 47847 रुपए की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण होगा। जिसका लाभ आसपास के लोगों को अधिक मिलेगा।