इस्माइलपुर: नवगछिया: गौशाला में सो रहे वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों का मनोबल कायम
अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा बहियार में गौशाला में सो रहे वृद्ध किसान बूटों मंडल (60) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।