चितरंगी: चितावल सोन नदी पुल पर पैदल जा रहे 2 राहगीरों को मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, एक नदी में गिरा, तलाश जारी
फरियादी कमलेश केवट उम्र 19 वर्ष निवासी तमई ने नौडिहवा पुलिस चौकी मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दुर्गा पूजा कार्यक्रम देख कर वापस पंडाल से विनय केवट के साथ सोना नदी पुल पर पैदल आ रहा था कि दिन रविवार की रात करीब 9:30 बजे नशे मे चूर एक मोटरसाइकिल चालक ने राहगीर कमलेश व विनय केवट को टक्कर मार दिया जहां विनय सोन नदी में जा गीरा जो आज 4 बजे तक नहीं मिला।