अधौरा: अधौरा के एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में इलाज के दौरान हुई मौत
Adhaura, Kaimur | May 15, 2025 अधौरा के एक व्यक्ति का सदर अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। जब इनकी तबीयत खराब हुई तो जंगल के रास्ते होते हुए भगवानपुर निजी अस्पताल में लाया गया था। सदर में मौत हो गई है।