अधौरा: रायपुर के पास अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से बाइक चालक की हुई मौत
Adhaura, Kaimur | May 14, 2025 अधौरा प्रखंड में रायपुर के पास अनियंत्रित बाइक को पेड़ में टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की देर रात 9 बजे की बताई गई है। जो अधौरा थाना क्षेत्र के चफना गांव निवासी अंतू अगरिया के पुत्र रविंद्र कुमार बताया जाता है। परिजनों द्वारा बताया गया कि गांव से भभुआ के तरफ आ रहा था। तभी रायपुर के पास अनियंत्रित बाइक ने पेड़ में जाकर टकरा गई थी।