पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव निवासी कमलेश सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।