कुक्षी: बाग में हथियारबंद बदमाशों ने 7 बकरियां लूटीं, बोलेरो कार में भरकर ले गए, पीड़ित परिवार ने की शिकायत
बाग थाना क्षेत्र के जामनीयापूरा गांव के मालपुरा मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर सात बकरियां लूट लीं। बदमाशों ने घर के सदस्यों को हथियारों से धमकाकर घटना को अंजाम दिया । घर में उपस्थित परिजनों ने बताया घर में बंधी हुई बकरियों को बदमाश एक बोलेरो कार वाहन में भरकर फरार हो गए। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि की है।