राजगढ़: राजगढ और सिद्धमुख ब्लॉक में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
Rajgarh, Churu | May 27, 2026 शिक्षक संघ अंबेडकर के राजगढ़ ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह बौद्ध, कोषाध्यक्ष पवन गोठवाल, सभा अध्यक्ष राजवीर सुडा तथा महामंत्री चंद्रभान मेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुए है।सिद्धमुख ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर किरण भाटी, सभा अध्यक्ष रोहतास सिंह खींची, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बौद्ध, महामंत्री अनिल पटीर तथा उपाध्यक्ष सेवानंद चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए।