पावटा: पावटा अभिभाषक संघ की बैठक आज, शपथ ग्रहण और उद्घाटन पर होगी चर्चा
Pavta, Alwar | Apr 6, 2026
अभिभाषक संघ पावटा की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम 3 बजे बार रूम में आयोजित होगी। इसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह और विधायक कोष से बने नए बार रूम के उद्घाटन की रूपरेखा तय की जाएगी। अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव ने सभी पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई है।