चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर के प्रकाश कुमार गौड़ की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को सुबह घर के पास लगे आरओ प्लान्ट के कमरे में लगी लकड़ी की बल्ली से लटकती लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना व चौबेपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।