हुज़ूर: अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने जब्त की 3 करोड़ की 20 कारें, 6 आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 कारें बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने किराये पर ली गई गाड़ियों को अपना बताकर फर्जी तरीके से बेच दिया था।