बागीदौरा: रसोइयों संघ ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नौगामा क्षेत्र के बालक-बालिका जनजाति आश्रम छात्रावासों में कार्यरत रसोइयों एवं सुविधा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आज बुधवार दोपहर 1बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जनजाति एवं खेल छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों को नवंबर 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा दिसंबर 2024 के 20 दिनों का भुगत