राठ: उरई बस स्टैंड स्थित रामबाग में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने वृद्ध व्यक्ति को लाठियों से पीटकर किया घायल, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 19, 2026 राठ कस्बे के उरई बस स्टैंड स्थित रामबाग में हुए मामूली विवाद के चलते दो दबंग व्यक्तियों ने एक वृद्ध व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज रविवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।