अलवर जिले के राजगढ़ में भगवान श्री जगन्नाथ जी का भव्य मेला 16 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा। मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम होंगे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले की मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा होगी।