झांसी: भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी ने पैदल गश्त की, इलाईट चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2025 झांसी एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शनिवार रात चेकिंग अभियान इलाईट चौराहे पर चलाया गया। इस दौरान वाहनो की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया एवं भारी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें दस्तावेजों के साथ अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की।